झाँसी। आज झाँसी महानगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बबीना विधानसभा के अंतर्गत संचालित मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अभियान को संचालित करें। नए एवं पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के साथ-साथ सूची में मौजूद त्रुटियों का भी नियमानुसार सुधार कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा किसी भी मतदाता का नाम दो बार दर्ज न हो। इसके लिए बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क एवं जनजागरूकता आवश्यक है।बैठक में विधानसभा प्रभारी रमेश कुमार सिंह लोधी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अभियान की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम की विशेष उपस्थिति रही।बैठक में मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों के उपयोग एवं उनकी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें फॉर्म-6 के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने, फॉर्म-7 के माध्यम से नियमानुसार अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम हटवाने तथा फॉर्म-8 के माध्यम से नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन अथवा स्थानांतरण कराने की जानकारी दी गई।बैठक में जिला महामंत्री अरविन्द राजपूत, पलविंदर नन्दा जी, जयदेव पुरोहित एवं बृजेंद्र राजपूत सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रमुख रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्षों में रवि राजपूत (रक्सा मंडल अध्यक्ष), राजेश पाल (बबीना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), बिरजू कुशवाहा (चिरगांव मंडल अध्यक्ष), धर्मेंद्र अहिरवार (बड़ागांव मंडल अध्यक्ष) एवं रुपेश नायक (बरुआसागर मंडल अध्यक्ष) शामिल रहे। जिले के अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संकल्प लिया गया कि मतदाता जोड़ो अभियान को जनसहभागिता के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाकर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा