झाँसी न्यूज़

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को याद को याद किया

झांसी। रक्सा ग्राम पंचायत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा सुमन और संकल्प का माहौल देखने को मिला। पंचायत भवन के हॉल में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर बबीना क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह परीक्षा और ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे देश में मनाते हुए श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई जा रही थी। इसी क्रम में बबीना ब्लॉक के रक्सा ग्राम पंचायत से प्रधान राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंचायत भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह सहित उपस्थित सभी लोगों कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पूरे पंचायत भवन में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान विधायक राजीव सिंह ने गांधी जी के सत्य,अहिंसा और स्वच्छता जैसे मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। वही ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर भारत को आजादी दिलाई जो विश्व इतिहास में एक अनोखा उदाहरण है। उन्होंने कहा गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश को सही दिशा देने का काम कर रहे है। वही ग्राम प्रधान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान ग्राम चौपाल स्वच्छता एवं श्रमदान के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बुजुर्गों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply