झाँसी न्यूज़

साइबर अपराध में गिरफ्तार गैंग के सदस्य ने पुलिस के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

झांसी। एक वर्ष पूर्व साइबर अपराध को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए गैंग के एक सदस्य ने थाना कोतवाली पुलिस के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो सिपाही, एक दरोगा समेत दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी निवासी शरिक सिद्धकी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आवेदन देकर बताया था कि वह 12 नंबर 2025 को वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से उन्नाव गेट बाहर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में दुल्हन वाटिका के पास थाना कोतवाली ने तैनात सिपाही राजेश पाल, उपनिरीक्षक राजेश अवस्थी और तीन चार अज्ञात ने उसे रोक लिया और उसकी डिग्गी की तलाशी ली। जिसमें उसके व्यवसाय के 6 लाख रुपए और मोबाइल रखें थे। उसका आरोप है कि उसे थाना कोतवाली ले जाकर उसके रुपए रख लिए और उससे कहा कि पहले तुम इन रुपयों का हिसाब लेकर आना तब तुम्हे रुपए वापस होंगे और मोबाइल वापस कर उसके परिजनों के उसे सुपुर्द कर दिया। उसका आरोप है कि वह कई बार थाना गया लेकिन उसके रुपए वापस नहीं किए। इस संबंध में उसने कई बार एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बल्कि पुलिस ने षड्यंत्र के तहत उसे एक मुक़दमे में चार माह के लिए जेल भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट झांसी के आदेश पर आज देर रात कोतवाली पुलिस ने सिपाही राजेश पाल, उपनिरीक्षक राजेश अवस्थी और दो तीन अज्ञात सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आपको बता दे कि 23 नवम्बर को रात थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक आशीष धामा अपने पुलिस टीम सिपाही राजेश पाल, सिपाही कपिल चाहर के साथ रात्रि में गस्त कर रहे तभी सूचना मिली कि कामरान के बाड़े में कुछ लोग ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दरिग्रान निवासी मोहम्मद साजिद, पंचवटी कॉलोनी निवासी शरिक सिद्धकी, फिल्टर रोड निवासी कामरान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 हजार 500 रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद किए थे जिनकी कीमत 80 हजार रुपए थे। पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच पड़ताल की तो साइबर फ्रॉड का साक्ष्य मिला। अन्य जानकारी करने पर पता चला यह लोग जो अकाउंट चला रहे उसमें एक बड़ा नकदी का ट्रांजेक्शन साइबर फ्रॉड के माध्यम से हुआ जिसका मुकदमा तेलंगाना में दर्ज है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply