झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मकान हड़पने के प्रयास करते हुए युवक के साथ मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हसारी के टोरिया मोहल्ला निवासी राकेश चौहान ने प्रेमनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने चार लाख कीमत से अपना मकान बनाया है। वह अपने मकान में परिवार सहित रहता है। 23 सितंबर को रात में वह नौकरी करके अपने घर जा रहा था। घर के नजदीक ही उसे सुरेश, प्रदीप और मोंटी ने रोक लिया और उसे धमकी दी कि यह मकान अब हमने कब्जा कर लिया है तुम इधर मत आना अगर इस मकान पर आए तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। राकेश चौहान ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो तीनों मिलकर उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply