झांसी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार द्वारा पुलिस लाइन झाँसी में जनपद के समस्त थानों के लोअर व सैशन कोर्ट के पैरोकारों एवं मॉनीटरिंग सेल के साथ गोष्ठी की गई।गोष्ठी के दौरान न्यायालयों में विचाराधीन अभियोगों से संबंधित प्रभावी पैरवी, गवाहों की समय से न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने, सम्मन एवं वारंटों की तामील तथा अभियोगों से संबंधित अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने एवं अभियोजन कार्यवाही में प्रभावी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा