झांसी। शास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान शास्त्री भवन, सीपरी बाजार झाँसी में, मासिक साहित्यिक सरस काव्य संगोष्ठी सम्पन्न हुई। गोष्ठों के मुख्य अतिथि महाकवि डॉ० सुखराम चतुर्वेदी ‘फौजी रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ० निहालचन्द शिवहरे द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि स्वरूप डॉ० राजेश तिवारी (मक्खन), डॉ० प्रतापनारायण दुबे, डॉ० अरुण कुमार हिंग्वासिया, डॉ० ब्रजलता मिश्रा, संजय पटवारी श्रीमती नीलम गुप्ता, शायर जब्बार शारिख, मान सिंह प्रहरी रहे। गोष्ठी का शुभारम्भ डॉ०ब्रजलता मिश्रा द्वारा स्वरचित सरस्वती. वन्दना की मधुर प्रस्तुति से हुआ। तत्पश्चात क्रमशः सभी कवियों, शायरों ने नव-रस की छटा बिखेरते हुए भक्ति, करुण, वीर, श्रृंगार रस से परिपूर्ण रचनाओं का पाठ किया-सर्वश्री गया प्रसाद वर्मा, मधुरेश, आरजू अग्रवाल, राम लखनसिंह परिहार, कैलाश नारायण मालवीय, तेजभान सिंह बुन्देला, मंजू ओमर, सुधा सक्सेना, संजय तिवारी. राष्ट्रवादी, हरशरण शुक्ल, कामता प्रसाद प्रजापति, अरविन्द त्रिपाठी (मऊरानीपुर), दिलीप कुमार अग्रवाल, डॉ० शील कुमार कोपरा,, आरिफ शहडोली, के० वी मजूमदार आदि ने अपनी प्रेरक, प्रभावी प्रस्तुति से गोष्ठी को सार्थकता प्रदान की। डॉ० सुश्री नीति शास्त्री द्वारा सभी का स्वागत करते हुए “*न्याय की तलाश*” पुस्तक का परिचय दिया। तत्पश्चात पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर साहित्य प्रेमियों को झाँसी में आगामी 04 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक पं० धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) एवं प० प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव पुराण कथा के भव्य समारोह हेतु आमन्त्रण पत्र देकर कथा-श्रवण” हेतु अपील की गई। गोष्ठी में, दीपक यादव, अब्दुल रशीद, शीलू गौतम, नीरज सिंह, विभापांड्या, आदि अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे। अन्त में डॉ० नीति शास्त्री शास्त्री ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया । गोष्ठी का संचालन डॉ. सुखराम चतुर्वेदी फौजी द्वारा किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा