डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

झांसी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ०प्र० की प्रान्तीय कार्यकारणा के द्वारा लिये निर्णय के क्रम में प्रथम चरण में आज पूर्व कार्यक्रमानुसार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा झांसी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय झांसी पर एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमें जनपद झासी के जिला चिकित्सालय,जिला महिला चिकित्सालय, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, टी०बी० चिकित्सालय, म0ल०ब० मेडिकल कॉलेज, सी0एम0एस0डी0 ड्रग कॉरपोरेशन, सी०एम०ओ० ऑफिस, पुलिस चिकित्सालय ,पी०ए०सी चिकित्सालय व समस्त जिले में तैनात फार्मासिस्ट/चीफ फार्मासिस्ट ने भागीदारी कर मांगो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करते हुए संलग्न ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी के माध्यम से मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार को प्रेषित किया। धरने के दौरान सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ० अनिल निरंजन ने बताया कि ज्ञापन में वर्णित वेतनमान संशोधन व पद नाम परिवर्तन के साथ 18 सूत्रीय मांगो पर विचार नहीं किया गया। जिससे विवश होकर उ0प्र0 के समस्त फार्मासिस्ट व जनपद के सभी फार्मासिस्ट आन्दोलन एक दिवसीय धरना देकर माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगो का ज्ञापन सौंपा जायेगा एवं दिनांक 20 नवम्बर 2026 को प्रदेश भर के फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा महानिदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उ०प्र० लखनऊ पर धरना देकर प्रदर्शन किया जायेगा एवं धरना स्थल पर ही अग्रिम आंदोलन की घोषणा की जायेगी। आज धरने दौरान सभा की अध्यक्षता डॉ० अनिल निरंजन ने की व सभा में,डॉ० मनोज सचान, डॉ०कल्पना सचान, डॉ० ब्रजनंदन राजपूत,डॉ० सुनील तिवारी, डॉ०संजय राजपूत, डॉ०अरविन्द बुंदेला,डॉ०संध्या रानी,डॉ नीलू सचान डॉ अर्चना सचान डॉ० राम बंसल,डॉ०अरिवन्द यादव,डॉ०सुमित महेश्वरी,डॉ०अभिषेक गुप्ता, डॉ०हितेन्द्र गुप्ता,डॉ०दीप अग्रवाल, डॉ०विक्रम सिंह, डॉ०सुनील मिश्रा,डॉ०राममिलन यादव,डॉ०जे०पी० दीक्षित,डॉ०सतीश उपाध्याय, डॉ०राजनारायण श्रीवास, डॉ०प्रभात नगरिया, डॉ०अमित सचान, डॉ०श्याम किशोर वर्मा,डॉ विजय वर्मा. डॉ गौरव दबे डॉ०दीपा तिवारी डॉ०के०पी०सिंह,डॉ०अरूण पटेल. डॉ० श्यामवर्मा, डॉ०रामकुमार संचान, डॉ० कयूम कुरैशी, डॉ०सतीश कुमार, डॉ०प्रमोद पटेल, डॉ०दुष्यंत सिंह डॉ०पंकज श्रीवास्तव आदि विचार व्यक्त करते हुए सभा का संचालन जिला संगठन मंत्रीडॉ सुरेन्द्र कुमार व डॉ सुनील राजपूत ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *