झांसी। दो माह पूर्व हुई ड्रग सप्लायर परवेज अली हत्याकांड में शामिल सिपाही को न्यायालय जिला सत्र न्यायाधीश कमलेश कच्छल की अदालत ने जमानत देने से इंकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है। अभियोजन ने सिपाही और सह अभियुक्तों की मोबाइल कॉल्स पर अलग अलग अभियुक्तों से फोन पर हुई 31 बार बात और लोकेशन को घटना में संलिप्तता का प्रयाप्त आधार बताया। अभियोजन की और से पैरवी कर रहे डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनगर के विजय नगर नहर रोड निवासी परवेज अली का 13 सितंबर 2026 को नगरा हाट के मैदान में शव मिला था। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में परवेज की मौत गहरी चोट लगने और उसकी जांघ पर काटने के निशान पाए गए थे, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट परवेज की हत्या की और इशारा कर रही थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल शुरू कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने साहिल, मनोज, भूपेंद्र, अर्शिल, अभिषेक, शनि, प्रियांश सोनी, फरहान, अमन उर्फ जय श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि परवेज अली ड्रग सप्लाई का कार्य करता है, और घटना वाली रात उन्होंने परवेज से अवैध रुपयों की मांग पूरी करने के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कर उसे फोन लगा कर उसे रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुकुवा ढ़ुकुवा कॉलोनी से चार पहिया गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले गए। इस दौरान चलती गाड़ी में परवेज से ड्रग्स का सैंपल देखते वक्त गाड़ी में उसका वीडियो बना लिया। मोबाइल से वीडियो बनते देख परवेज ने विरोध किया इसी दौरान झगड़ा हो गया और आपस में मारपीट होने लगी। सुनसान इलाके में गाड़ी रोककर सभी ने उसकी मारपीट की और उसकी जांघ पर दांतों से काट लिया। जिससे परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत हो गया। परवेज को अचेत अवस्था में सभी आरोपी उसे पुनः चार पहिया गाड़ी में डालकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा हाट का मैदान में पटक कर भाग निकले। इस दौरान सभी आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए प्रेमनगर थाना के पुलिया नंबर नौ चौकी में तैनात सिपाही जिला वांदा के तिंदवारी निवासी आशीष सिंह से संपर्क किया। आरोप है कि सिपाही आशीष ने आरोपियों को परवेज की हत्याकांड से छिपाने के एवज में दो लाख रुपयों की रिश्वत लेकर पुलिस अधिकारियों को गुमराह किया था। पुलिस ने सभी नामजद अभियुक्त समेत इनका सहयोग करने वाले सिपाही आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज न्यायालय में सिपाही आशीष की और से जमानत याचिका दाखिल की गई। जिसकी सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी क्राइम मृदुलकांत श्रीवास्तव ने न्यायालय में तर्क रखते हुए बताया कि अभियुक्त सिपाही आशीष सिंह के मोबाइल नंबर 9120622131 की सीडीआर 13 सितंबर से 14 सितंबर 2026 में सह अभियुक्त प्रियांश सोनी के मोबाइल नंबर 8418888718 पर 15 बार बात, सह अभियुक्त अमन उर्फ जय श्रीवास्तव के मोबाइल 7236859965 पर 14 बार, सह अभियुक्त साहिल के मोबाइल नंबर 8112435655 पर तीन बार बात होना और मोबाइल सीडीआर, लोकेशन साक्ष्य घटना में संलिप्तता के प्रयाप्त साक्ष्य है, आरोपी का अपराध जमानत देने योग्य नहीं है। न्यायालय ने अभियोजन के तर्क को सुनने के बाद आरोपी सिपाही को जमानत देने से इंकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा