झाँसी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने सूचित किया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित किया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026, दावे/आपत्तियाँ 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक, दावे/आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा संशोधित समय सारिणी के अनुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का जनपद के समस्त बूथों पर दिनांक 17 नवम्बर 2026 को आलेख प्रकाशन तथा आलेख प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों में दावें/आपत्तियां दाखिल करने की अवधि दिनांक 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 के मध्य ऐसे मतदाता जो अर्हता तिथि 01.01.2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा मतदाता व छूटे हुए/महिला मतदाता फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकरण करा सकते हैं, जो मतदाता मृतक / स्थान्तरित हो गये हैं वह फार्म-7 भरकर अपमार्जन की कार्यवाही करा सकते हैं तथा जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध रूप से दर्ज हैं अथवा अपना पता बदलाना चाहते हैं वह फार्म-8 भरकर सकते हैं उक्त सभी फार्म अपने बूथ के बी०एल०ओ०/ विधानसभा क्षेत्र के ई०आर०ओ० के पास जमा करा सकते हैं अथवा ऑनलाइन ECINet Mobile App या https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से भी भर सकते हैं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा