झांसी वेटरन्स ने जालौन को 102 रनों से हराया, विवेक तिवारी बने मैन ऑफ द मैचविवेक तिवारी और सरफराज के शानदार अर्धशतकों की बदौलत झांसी ने खड़ा किया 238 रनों का विशाल स्कोर

झांसी। यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गए मुकाबले में झांसी वेटरन्स क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जालौन वेटरन्स को 102 रनों से पराजित किया। मुकाबले में झांसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। झांसी की ओर से विवेक तिवारी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए। वहीं सरफराज ने 35 गेंदों पर 64 रनों का योगदान दिया। प्रदीप यादव ने 45 रन बनाए। सarthक शुक्ला ने 11 और महेंद्र सिंह ने 16 रन जोड़े।239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौन वेटरन्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। जालौन की ओर से दानिश सेनवार ने 33 तथा पुष्पेंद्र ने 24 रनों की पारी खेली। झांसी की गेंदबाजी में अकील अहमद और दीपक श्रीवास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि मुदस्सर खान ने दो विकेट झटके।इस प्रकार झांसी वेटरन्स ने मुकाबला 102 रनों से अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए विवेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। झांसी की इस जीत में बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।झांसी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द मेहरोत्रा,सचिव हरजीत सिंह,चयनकर्ता सुनील शर्मा,बृजेंद्र यादव ने टीम को आगामी मैचों के लिए बधाई दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *