झांसी। अब सीपरी बाजार, प्रेमनगर, रक्सा निवासी लोगों को नहीं भागना पड़ेगा दूर, अच्छी क्वालिटी की कम कीमत में आतिशबाजी पहुंज नहर के पास उपलब्ध है।पहुंज नहर के पास पेट्रोल पंप के पीछे श्री मारुति नंदन आतिशबाजी भंडार का शुभारंभ सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के पुत्र परन तप शर्मा ने किया। संचालक रूपेश नामदेव ने बताया कि उनके यहां उच्च क्वालिटी के रंगीन, कलर फुल आतिशबाजी का भंडार है, ग्राहकों को उचित कम दाम में आतिशबाजी दी जाएगी। इस दौरान संदीप सिंह यादव, राजेंद्र नामदेव, अरविंद, राघवेंद्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
