राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मासिक बैठक संपन्नडॉ. अनिल तिवारी को बुंदेलखंड प्रभारी एवं पं. राकेश शुक्ला को सह प्रभारी की जिम्मेदारी

झाँसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की मासिक बैठक गड़मऊ झील के निकट स्थित गड़मऊ फार्म पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान डॉ. अनिल तिवारी, मोठ को बुंदेलखंड प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही पं. राकेश शुक्ला को बुंदेलखंड सह प्रभारी नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन बुंदेलखंड क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।बैठक में सामाजिक समस्याओं के समाधान, समाज में आपसी एकता एवं समरसता को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान, जनकल्याण एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।बैठक के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन दाल- टिक्कड़ के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं संगठनात्मक एकजुटता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं विप्र बंधुइस अवसर पर डॉ. प्रशांत रिछारिया, पं. ऋषिकेश रावत, डॉ. विवेक बाजपेयी, पं. धीरज मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।बैठक का सफल संचालन पंडित विवेक बाजपेई द्वारा एवं आभार प. प्रशांत रिछारिया द्वारा किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *