झांसी। ललितपुर राजमार्ग पर बिजौली में पानी से लवालव भरी खदान में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल कर मेडीकल परीक्षण के लिए भेज दिया घटना बीती रात्रि शनिवार की बताई जा रही है लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचना रविवार को सुबह लगभग 9 बजे दी घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर / सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह और नायव तहसीलदार रिया गर्ग के अलावा थाना प्रेम नगर एस ओ शेर सिंह और बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद यादव मौके पर पहुंचे साथ ही फौरेंसिक टीम को भी मौका पर बुलाया गया फिल्हाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली के शनि देव मंदिर के निकट पहाड़ी पर बनी पत्थर की पुरानी गहरी खदानों के आस-पास लगभग दो दर्जन से ज्यादा आदिवासी परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं बताया गया है कि बीती रात शंकर पुत्र किशोरी उम्र 45 और उसकी पत्नी गिरजा आदिवासी का आपसी विवाद हुआ तो पत्नी ने गहरी खदान में छलांग मार दी पत्नी को पानी में डूबता देख शंकर ने पत्नी को बचाने के लिए पानी से भरी खदान में छलांग लगाई लेकिन खदान से बाहर नहीं निकल सका देर रात्रि मृतक की 7 वर्षीय पुत्री गुल्लू ने जब माता-पिता को झोपड़ी में नही पाया तो उसने अपनी दादी को घटना की सूचना दी देर रात्रि तक परिजन दोनो को यहां वहां खोजते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली मृतक की मां सोना उम्र 75 साल ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे गिरजा का शव झोपड़ी के निकट गहरी खदान में दिखा तो बिजौली पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक दम्पति के शवों को बाहर निकाला और मेडीकल परीक्षण के लिए भेज दिया साथ ही साथ स्थलीय जांच के लिए फौरेंसिक टीम को बुला लिया गया घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रेम नगर एस ओ शेर, बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली इसी बीच सीओ सदर / सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के अलावा नायव तहसीलदार रिया गर्ग ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पांच नाबालिग बच्चों के सर उठा मां बाप का साया…….मृतक दम्पति शंकर आदिवासी और गिरजा के पांच बच्चे है जिनमे तीन लड़के और दो लड़कियां हैं जिनमें अजय 17 देव 15 विजय 10 रागनी 12 गुल्लू 7 साल के हैं एक साथ माता पिता की मौत हो जाने से परिजनों मे मातम पसरा हुआ है बताया जा रहा है कि मृतक शंकर की पहली पत्नी सखी से भी दो बच्चे थे जिसमें नंदनी 20 की शादी हो चुकी है और एक बच्चे की मौत हो चुकी है।दम्पति की मौत पानी में डूबने से हुई / सदर सीओ……..थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली के शनिदेव मंदिर के पास पानी से भरी लवालव गहरी खदान में दम्पति की मौत के बारे में सीओ सदर / सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह ने बताया कि मृतक शंकर आदिवासी की मां सोना ने पुलिस को सूचना दी कि उसके बहू बेटे खदान में गिर गये है और मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनो शवों को बाहर निकाल कर मेडीकल भेज दिया गया है मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
