झांसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0)- 2026 की जनपद में 01 नवम्बर को दो पालियों में 37 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न करायी गई। दो पालियो में आयोजित होने वाली परीक्षा पहली पाली पूर्वान्ह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला ने नकलविहीन व सुचितापूूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए बुन्देलखण्ड महाविद्यालय का निरीक्षण किया और प्राचार्य/केन्द्र व्यवस्थापको एवं सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा द्वितीय पाली में आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बुन्देलखण्ड महाविद्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षार्थियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र के बाहर उपस्थित परीक्षार्थियों के परिजनों एवं सगे-संबंधियों से वार्ता कर उनके आश्रय एवं आवागमन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान प्रयागराज से आए परिजनों ने अवगत कराया कि वे एक दिन पूर्व झाँसी आए थे तथा नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए आश्रय स्थल पर बिना किसी शुल्क के ठहरे थे। साथ ही, टैक्सी द्वारा आवागमन के दौरान किसी भी प्रकार का अतिरिक्त किराया (ओवरचार्ज) नहीं लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के सकुशल अपने गंतव्य तक पहुँचने की कामना करते हुए परीक्षा में सम्मिलित होने आए अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सुविधाएँ एवं सहयोग उपलब्ध कराने में जुटे संबंधित अधिकारियों की सराहना की। उन्होने कहा कि सभी केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटो के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी हैं, उन्होने केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुये कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश एवं सिटिंग व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होने कहा कि सभी केन्द्रो पर लगाये गये समस्त सीसीटीवी कैमरा अनवरत चालू हालत रहे इस आवाज सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला ने जानकारी देते हुये बताया कि आज जपनद में 37 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पारियों में परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में 15696 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था, परंतु 10520 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 5176 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 15696 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था, परंतु 10632 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, तथा 5064 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। विभिन्न जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों को कोई समस्या न रहे।इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने नगर के रैनबसेरों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया ताकि रात्रि में परीक्षार्थियों को रुकने में कोई समस्या न रहे। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला एवं पटल सहायक देवेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
