नवाबाद पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना होने से टली, युवती की फोटो वीडियो वायरल करके कर रहा था कई दिनों से उत्पीड़न

झांसी। जेल चौराहे से कचहरी चौराहा जाने वाले मार्ग पर एक टैक्सी में हाथ पैर बांध कर दो युवकों को ले जा रहे लोगों को नवाबाद पुलिस ने ऐन वक्त पर दबोच लिया। नवाबाद पुलिस की सक्रियता के चलते दिनदहाड़े बड़ी घटना होने से टल गई। पकड़ा गया आरोपी युवक पिछले कई दिनों से युवती को उसके फोटो वीडियो वायरल कर उसका और परिवार का उत्पीड़न कर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। ऐन वक्त पर वहां से निकली पुलिस ने घटना होने से पहले सभी को दबोच लिया और थाना नवाबाद लगाकर पूछताछ शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक युवती का बबीना के जनकपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चलता था। युवती के परिजनों ने उसका विवाह कही और तय कर दिया। जिस पर युवती ने उक्त युवक से मिलना जुलना बंद कर दिया। जिससे नाराज होकर युवक पिछले कई महीनों से युवती की अश्लील फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने अपने परिवार वालों को यह बात बताई। परिजनों द्वारा उक्त युवक को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानने को तैयार नहीं था। आज युवती अपनी सहेली के साथ जेल चौराहे पर खड़ी थी तभी उक्त युवक बाइक से अपने साथी के साथ आ धमका और युवती के साथ अभद्रता करने लगा। युवती ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। जिस पर युवती के मामा गणेश पुरा निवासी और चाचा वहां पहुंचे युवक को देख उसकी मारपीट कर उसे टैक्सी में डालकर उसे घर ले जा रहे थे। तभी वहां से क्षेत्र में शांति सुरक्षा के लिए गश्त कर रही नवाबाद थाना में तैनात एसएसआई और हमराही की नजर टैक्सी पर पड़ी जिसमें दो युवक रस्सी में बंधे पड़े दिखे इस पर पुलिस ने टैक्सी रोककर मामले को समझते हुए सभी को हिरासत में लेकर थाना नवाबाद ले आई। यहां पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *