समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के होटल कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र उन्नाव बालाजी रोड समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के होटल पर तैनात कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला का उन्नाव बालाजी रोड स्थित भोजला मंडी के सामने होटल है। यहां पर सौरभ नाम का कर्मचारी कार्य करता था। आज सुबह उसका शव होटल में बने कमरे में गेट पर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र भोजला ने बताया कि कर्मचारी की अभी कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई थी। जिसको लेकर परिवार में किसी बात को लेकर मन मुटाव चल रहा था। जिससे सौरभ का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसी मन मुटाव के चलते सौरभ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही पुलिस ने मृतक कर्मचारी के पास से सुसाइट नोट बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *