झांसी। मऊरानीपुर थाना पुलिस ने सेल्समैन पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक ग्राम ढ़करवारा निवासी ऊधम कुशवाह ने थाना मऊरानीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि कौशलेंद्र सिंह ने सोमवार की रात उसकी शराब की दुकान पर पहुंच कर शराब न देवे पर उसके सेल्समैन को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज कौशलेंद्र को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
