झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने बैंक लोन को क्लॉज कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दस लाख पचास हजार की ठगी करने वाला फतेहपुर निवासी आरोपी मोहम्मद मुस्तकीम सिद्धकी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी सदर के मुताबिक अभिमन्यु तिवारी ने थाना प्रेमनगर में 17अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने पिछले वर्ष टाटा सफारी गाड़ी खरीदने के लिए एक्सिस बैंक से 19 लाख 32 हजार तीन सौ रुपए लोन फाइनेंस कराया था। इसी के बाद मिनिजा एसेंशियल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कम ब्याज दर लोन कराने तथा लोन फॉर क्लॉज बंद करने का प्रलोभन फतेहपुर के रेमेडियम होटल के पास निवासी मोहम्मद मुस्तकीम सिद्धकी ने दिया। अभिमन्यु ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गया और माह दिसंबर 2025 तथा माह जनवरी 2026 में चार किस्तों में दस लाख पचास हजार रुपए ऑन लाइन ट्रांजेक्शन किया। जिस पर मोहम्मद मुस्तकीम सिद्धकी ने उसे चार रसीद भेजी जिसकी बाद में जांच कराई तो पता चला यह रसीदें फर्जी है, जब उसने मोहम्मद मुस्तकीम से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
