मंगेतर ने भेजी प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो, वीडियो, सदमा सहन नहीं कर सकी छाया कर ली आत्महत्या

झांसी। शहर कोतवाली झांसी के नई बस्ती चांद दरवाजा के पास 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मंगेतर द्वारा उसके मोबाइल पर अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो वीडियो भेज कर उसका उत्पीड़न करना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के हाथ का लिखा हुआ सुसाइट नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली थाना अंतर्गत नई बस्ती चांद दरवाजा के पास रहने वाले जगदीश पवार की 19 वर्षीय पुत्री छाया का विवाह सम्बन्ध मध्यप्रदेश के भोपाल रायसेन निवासी हर्ष के साथ हुआ था। सगाई होने के बाद शादी की तारीख तय होना थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह छाया ने अपने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छाया के शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया। जिसमें छाया ने लिखा कि वह आत्महत्या कर रही इसका कारण उसका मंगेतर हर्ष है। परिजनों ने बताया कि मंगेतर हर्ष ने उन्हें धोखा दिया, हर्ष का उनकी बेटी से सगाई से पूर्व से ही किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और हर्ष ने यह बात छिपाई, उन्होंने बताया कि सगाई के बाद ही से हर्ष उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगा था, उन्होंने बताया कि हर्ष ने अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील फोटो वीडियो भेज दी इसी का सदमा उसकी पुत्री छाया नहीं सह पाई और आत्महत्या कर ली। छाया ने सुसाइट नोट में लिखा कि हर्ष को कड़ी सजा दी जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *