Home उत्तर प्रदेश गुरु मरते नहीं वह तत्व रूप में सदैव आपके साथ रहते हैं...

गुरु मरते नहीं वह तत्व रूप में सदैव आपके साथ रहते हैं : आचार्य शान्तनु श्रीराम कथा के सातवें दिवस श्रीराम के राजतिलक की कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु

26
0

झांसी। एसपीआई इंटर कॉलेज के प्रांगण में 06 से 12 अक्टूबर तक संवेदना सेवा न्यास के सहयोगार्थ आयोजित श्रीराम कथा के सप्तम दिवस आचार्य श्री शान्तनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वन में ऋषियों से मिलने,भरत मिलाप,माता सीता का हरण, रावण के मरण समेत श्रीराम जी के राजतिलक की कथा का वर्णन किया। आचार्य शान्तनु महाराज ने कथा के बीच में गुरु के तत्व ज्ञान की कथा को सुनाया। बताया कि गुरु कभी मरते नहीं हैं। वह सदैव तत्व रूप में शिष्यों के साथ विद्यमान रहते हैं।इस प्रसंग को स्पष्ट करते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो के विश्व धर्म सभा मे उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस की उपस्थिति को सुनाया। उन्होंने बताया कि यह बात उन्हें तब पता चली जब एक अंग्रेज फोटोग्राफर ने उन्हें धुंधली फोटो दिखाई। उनके गुरु उन्हें दोनों हाथों से आशीर्वाद दे रहे थे। उन्होंने भरत मिलाप की कथा सुनाते हुए भरत के चरित्र से लोगों को त्याग की शिक्षा लेने की सलाह दी। कहा कि आज भाइयों को संपत्ति के बंटवारे को लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है। किंतु भरत श्रीराम से अयोध्या वापस ले जाने के लिए भावुक होकर पूरी अयोध्या को लेकर पहुंचे थे। आचार्य श्री ने श्रीराम से सीता के विछोह व सुग्रीव की मित्रता, बालि का वध,हनुमान के द्वारा सीता का पता लगाने से लेकर समुद्र तट पर भगवान भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम की स्थापना,रामसेतु का निर्माण,राम रावण युद्ध समेत लक्ष्मण शक्ति और रावण वध की कथा सुनाई। उन्होंने इसके बाद श्रीराम के द्वारा विभीषण को लंका राज्य देकर वापस अयोध्या लौटने की कथा का श्रवण कराया। अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राजतिलक का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु अपने आप को रोक न सके और संकीर्तन व बधाई गीतों पर जमकर झूमे।इससे पूर्व मुख्य यजमान श्रीमती रूपम मैथिली शरण मुदगिल, ने आचार्य श्री का व्यास पीठ पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।श्रीराम कथा में महापौर रामतीर्थ सिंघल,प्रान्त कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव,आरपी निरंजन,महेश कश्यप,आचार्य हरिओम थापक,लल्लन महाराज,मुकेश खांडेकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विहिप दिल्ली क्षेत्र,मृदुल श्रीवास्तव श्रीराम कथा समिति के संयोजक प्रदीप सरावगी, न्यास के अध्यक्ष पंकज,उपाध्यक्ष अमित चिरवारिया,सौरभ मिश्रा, हरिओम जायसवाल,वेद श्रीवास्तव,चेतनओझा,प्रवीण लखेरा,अमित सिंह जादौन सौरभ रावत आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here