ऋषभ होटल में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में गिरने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बीकेडी रोड स्थित होटल ऋषभ में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए है। सीसीटीवी फुटेज में विवाहिता अपने रूम से निकलते वक्त होटल कर्मी की मौजूदगी में जमीन पर गिरते हुए दिखाई दे रही है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर नगरा नैनागढ़ निवासी रामजी लाल की पुत्री मुस्कान का विवाह माह जून में मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पारिवारिक कलह के चलते रामजी लाल अपनी पुत्री मुस्कान को झांसी मायके ले आया था। बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को निलेश अपनी पत्नी मुस्कान के साथ होटल ऋषभ में रम नंबर 212 में रुका था। आज वह लोग सुबह चेक आउट कर कमरे से बाहर निकल रहे थे। तभी अचानक मुस्कान के सर में चोट लगने पर उसे निलेश जिला अस्पताल ले गया और उसके मायके पक्ष को सूचना दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंचे मुस्कान के पिता ने थाना शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नीलेश को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंच गया। इस दौरान मृतक मुस्कान के पिता रामजी लाल ने बताया कि मुस्कान पति से विवाद होने पर मायके में ही रह रही थी। 23अक्टूबर को निलेश उनके घर आया और मुस्कान को अपनी मौसी के घर गणेश बिहार ले जाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया और आज नीलेश ने सूचना दी कि मुस्कान को सर में गिरने से चोट लग गई जिस पर वह लोग आए उनका आरोप है कि नीलेश की किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने के चलते कही मुस्कान के साथ बड़ी घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। वही एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए उसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा कि नीलेश और मुस्कान होटल से कमरा चेक आउट कर रहे उनके साथ होटल कर्मी भी मौजूद था, तभी कमरे के दरवाजे पर मुस्कान जमीन कर गिर पड़ी और उसके सर से खून बहने लगा। उन्होंने बताया कि अन्य मामले में जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *