वार्षिक उत्सव पर नागरिकों का हुआ सम्मान

झांसी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के वार्षिक उत्सव मानते हुए वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रविवार को सीपरी बाजार कारगिल पार्क में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सीपरी बाजार झांसी के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव बड़े सम्मान धूमधाम से मनाया गया। जिसमें करीब चार दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, एम एल सी बाबू लाल तिवारी, एम एल सी श्रीमती रमा निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मुकेश मिश्रा, एस एस प्रसाद फ्लाइंग ऑफिसर, रहे। कार्यक्रम के सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप पर्वज्जलि किया गया। इसके बाद अतिथियों का समिति अध्यक्ष पीबी चतुर्वेदी, महामंत्री जय शंकर लिटौरिया ने हार माला पहना कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी ने मंच से उद्बोधन करने के बाद वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस दौरान दीपक अवस्थी, उमाशंकर नायक, एके खरे, एके पाठक, जगदीश पुरोहित, पीएन गोस्वामी, रामसिंह यादव, प्रदीप देवलिया, केशव कांत शर्मा उपस्थित रहे। अंत में आभार महामंत्री जयशंकर लिटौरिया ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *