झांसी। अर्धनग्न होकर चक्का जाम करते हुए राहगीरों से मारपीट और पुलिस से अभद्रता करना किन्नरों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चारों किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।नवाबाद थाना में तैनात उपनिरीक्षक राम करण ने नवाबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि प्रेमनगर निवासी आंशिक किन्नर उर्फ अभिषेक वंशकार अपने साथी पूजा किन्नर, नयन तारा, राशियन किन्नर और ममता शनिवार की दोपहर पुलिस लाइन गेट के सामने पहुंचे और अपने कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करते हुए बैरियर से रोड जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर भारी जाम लग गया। साथ किन्नरों ने आत्महत्या करने की धमकी देकर राहगीरों से मारपीट की पुलिस से भी अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बीते दिनों भी आंशिक किन्नर और उसके साथियों ने नवाबाद थाना में हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डाली और बबली मौसी किन्नर के खिलाफ एफआईआर लिखाने का लिय फिनायल का सेवन करने का प्रयास किया था। नवाबाद पुलिस ने सभी आरोपी किन्नरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
