राष्ट्रभक्त संगठन की वार्ड 14 की समिति घोषित

झांसी। आज राष्ट्रभक्त संगठन की एक बैठक उपाध्यक्ष सुनील गौतमी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें वार्ड 14 की कमेटी का गठन केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के मुख्य अतिथि में किया गया। इसमें रवि राम वार्ड अध्यक्ष राजेश श्रीवास वार्ड संयोजक, नरेश साहू सचिव सत्येंद्र भासने उपाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड के सदस्य उपस्थित रहे सभी ने एकजुट के साथ राष्ट्र हित में काम करने की शपथ ली इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी के ऊपर अपने वार्ड के विकास एवं जनहित के कार्य करने की जिम्मेदारी है कहीं कोई गलत अनैतिक कार्य न हो यह भी आपको देखना है जिम्मेदारी के साथ में अपने वार्ड है समाज हेतु देशहित में काम करना है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *