गहोई गौरव झांसी का 12 वा दशहरा मिलन समारोह 27 को

झांसी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गहोई गौरव झांसी समाज का 12 वा दशहरा मिलन समारोह 27 अक्टूबर को आयोजित क्या जा रहा है। जिसमें श्रीराम गौरव गाथा एवं म्यूजिकल नाइट का भव्य आयोजन होगा।गहोई गौरव झांसी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गैंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज को एक जुट एक मंच पर लाने के लिए उनकी संस्था द्वारा हर वर्ष सामाजिक क्षेत्र, जन कल्याणकारी आयोजनों के साथ दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें पूरे बुंदेलखंड के गहोई समाज के लोग उपस्थित होते है। इसी क्रम में गहोई गौरव झांसी के तत्वावधान में इस वर्ष भी बारह वा दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 अक्टूबर को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर खंडेराव गेट पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में प्रख्यात कलाकारों द्वारा श्रीराम गौरव गाथा एवं म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सदस्य विधान सभा परिषद् अनूप गुप्ता होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 27 अक्टूबर को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में शाम सात बजे से होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष गोपाल मर, राजकुमार लोहिया, राजीव नगरिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *