झाँसी न्यूज़

अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के युवाओं को सॉफ्ट टॉयज ट्रेड में मिलेगा चार माह का प्रशिक्षण

झांसी। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि जनपद के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को सॉफ्ट टॉयज ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण यूपिको, लखनऊ द्वारा प्रदान किया जाना है। योजना का उद्देश्य युवाओं में छिपे कौशल को विकसित कर उन्हें स्वरोजगार के नए उद्यम स्थापित करने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा-8 पास होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ फोटो, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता/बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply