झाँसी न्यूज़

मल्लखम्भ खिलाडियों को वितरित किया युगऋषि का साहित्य

झांसी। विचार क्रांति अभियान, अभिनन्दन ग्रन्थ समिति के तत्वावधान में युग ऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य संस्थापक शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखण्ड) का युग साहित्य देश भर से आये 24 चौबीस प्रातों के लगभग पांच सौ मल्लखम खिलाड़ियों, प्रमुख प्रशिक्षकों, टीम मैनेजरों को रास्ते का पाथेय रूपी प्रसाद सत्साहित्य “ब्रहम भोज” यानि आधे दाम में” गजानन खानबलकर पर्वेक्षक एवं अरविन्द ओझा प्रधानाचार्य लक्ष्मी व्यायामशाला इण्टर कॉलेज द्वारा सभी आगुन्तकों में वितरण किया गया।उक्त कार्यक्रम में एसएसडी अध्यक्ष रमेश बरयानी ने प्रसाद पैकिट मिष्ठान एवं फल वितरण किये। इस कार्य में सहयोगी मिश्री लाल अन्तर्राष्ट्रीय धावक कोच बाल संस्कार की संचालिका श्रीमती सोनिया नायक नवयुग स्पोटर्स एकेडमी के महामंत्री रामनरेश शर्मा पंकज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।अन्त में अभिनन्दन ग्रन्थ समिति के अध्यक्ष मैथलीशरण मुदगिल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply