नवरात्रि की पवित्रता एवं हिंदू समाज की आस्था का सम्मान सुनिश्चित हो

झांसी। हिंदुओं के पावन पर्व नवरात्रि में आयोजित डांडिया कार्यक्रमों की मर्यादा, धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं को लेकर झाँसी महानगर में आयोजित कार्यक्रम पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने विरोध दर्ज कराया।एसएसपी को ज्ञापन देते हुए उन्होंने बताया कि महानगर में कई स्थानों पर दुर्गा पंडाल, मंदिर परिसर के अलावा होटल, गार्डन आदि स्थानों पर आर्थिक लाभ के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। इन कार्यक्रम में गैर-हिंदू समुदाय के लोगों की उपस्थिति और माता रानी की प्रतिमा न होने को लेकर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए रोकने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं, आस्था और परंपराओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की माँग है कि धार्मिक आयोजनों की मूल भावना एवं मर्यादा बनाए रखी जाए तथा हिंदू समाज की आस्थाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *