ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी: कांग्रेस

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान नई दिल्ली में सम्पन्न हुई ऐतिहासिक वोट बचाओ – देश बचाओ महारैली में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सागर चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा , नि . प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग शैलेन्द्र कुमार शीलू के नेतृत्व में गए जत्थों में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित होकर लौटे। रैली से लौटकर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सागर चन्द्रभूषण सिंह बुंदेला ने कहा कि है की पिछले तीन दशक में विपक्ष की इस रैली में सबसे ज्यादा लोगों ने भाग लिया। जो इस बात का प्रतीक है कि वर्तमान केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मिली भगत से हो रही वोट चोरी के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त है। नि. प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे विपक्ष की यह लड़ाई जारी रहेगी।कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य ने बताया कि झांसी से रैली में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। रैली में प्रमुख रूप से जिला कॉर्डिनेटर कुंवर मुकुट सिंह, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, एच पी पटेल, मनोज सोनी, संकल्प अग्रवाल, अशोक कंसोरिया,पवन राज ,उमा चरण वर्मा, राजेंद्र सेन, शाहरुख मंसूरी, रशीद कुरैशी, प्रमोद अहिरवार, अनिल कुशवाहा पिंटू, नीरज कुशवाहा, अखिलेश कुमार, डा .जगजीवन राम, कपिल अहिरवार, मनीष अहिरवार, संजय श्रीवास, दिनेश कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसियों के साथ दिल्ली महारैली में शामिल हुए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *