नीति आयोग के सीईओ एवं पूर्व मुख्य सचिव का मथुरापुरा में किया गया जोरदार स्वागत इच्छापूर्ण श्री हनुमान जी के मंदिर में दर्शन कर की सुख-समृद्धि की कामना

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव व नीति आयोग के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने विगत दिवस झांसी आगमन पर विकास खंड बबीना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मथुरापुरा में विनोद शर्मा द्वारा नव निर्मित इच्छापूर्ण श्री हनुमान जी के मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।विनोद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती शोभा शर्मा के विशेष अनुरोध पर उन्होंने ग्राम मथुरापुरा पहुंचकर श्री हनुमान जी के दर्शन करने के उपरांत उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित किया। मथुरापुरा में प्रवेश करते ही ढोल नगाड़ों की ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा के बाद ग्राम प्रधान व उनके परिजनों के साथ ही ग्रामवासियों ने उनका माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह पूर्व प्रधान के आवास पर भी पहुंचे, जहां उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। विनोद शर्मा व उनकी पत्नी श्रीमती शोभा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश पुरोहित ,महेश सिंधी ,श्री मुदगिल,शुभम शर्मा, कामना शर्मा,संजीव शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, शिव कुमार,जानकी बल्लभ शर्मा , जुगल किशोर शर्मा,संतोष शर्मा ,कमतु पाल ,बैजनाथ पाल ,रवि शर्मा, दशरथ प्रधान , हरगोविंद कुशवाहा , राम भरोसे , अंबिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *