पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और डॉ. सुधांशु त्रिपाठी एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ -देश बचाओ ‘ अभियान की देखरेख हेतु देशभर में 208 ए आई सी सी पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। जिनमें झांसी से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य ने दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और मतदाता सूची की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन अभियान का विस्तृत रोडमैप जारी किया है। जिसके अनुसार चरणबद्ध तरीके से अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर मार्च, जनसंपर्क, गांवों में चौपाल और देशव्यापी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिनके माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।पार्टी यह अभियान मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *