समझौता बर्दाश्त नहीं, अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और सचिव का पुतला जलाया

झांसी। जिला सत्र न्यायालय के गेट पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष और सचिव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।मंगलवार को दर्जनों अधिवक्ताओं ने सत्र न्यायालय के गेट पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और सचिव पर गंभीर आरोप लगाकर पुतला जलाया। इस दौरान आक्रोश व्यक्त कर रहे अधिवक्ताओं का आरोप था कि अधिवक्ता संघ ने अधिवक्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है, जिन्होंने बिना अधिवक्ताओं के सलाह मशविरा किए धरना प्रदर्शन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी, जबकि जिन मुद्दों पर अधिवक्ता संघ को प्रदर्शन और अनिश्चित कालीन हड़ताल धरना प्रदर्शन करना चाहिए था उस समय अधिवक्ता संघ ने प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और सचिव ने अकेले की पुलिस प्रशासन से मिलकर मामले को रफा दफा कर लिया। उन्होंने कहा कि अभी तो पुतला जलाया है इस मामले की पूरी शिकायत बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भी की जाएगी। इस दौरान संदीप यादव, राजेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *