Home आपकी न्यूज़ योगी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब जगह जगह हुआ स्वागत

योगी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब जगह जगह हुआ स्वागत

35
0

झांसी। विधान सभा चुनाव की सभा को संबोधित करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान रोड शो में हजारों की संख्या में जन सैलाव उमड़ पड़ा। वही मुस्लिम समाज के लोगों ने भी योगी का बढ़ चढ़ कर स्वागत किया।ललितपुर चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बुधवार की देर शाम झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर सीट से प्रत्याशी रवि शर्मा के साथ चर्चित मढिया मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चन करने के बाद रोड शो शुरू किया। मिश्रित आबादी वाले इलाके में स्थित मंदिर को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी अपनी अपनी छतों के ऊपर से मुख्यमंत्री पर फूल वर्षा कर अभिवादन स्वागत किया। वही मरकज मस्जिद पर मुस्लिम समाज ने उनका स्वागत करते हुए पगड़ी दी। वही भाजपा की महिला मोर्चा, समस्त झांसी के व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। योगी के रोड शो वाले रथ पर विधायक प्रत्याशी रवि शर्मा महापौर रामतीर्थ सिंहल संसद तथा सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here