झांसी। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर में प्रसिद्ध एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब झांसी में भी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगा। संस्थान की ओर से 1 नवंबर को आयोजित होने वाले एलन शार्प एग्जाम में शामिल होकर विद्यार्थियों को फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।इसकी घोषणा शुक्रवार को रोमेश्वरम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान की गई। कार्यक्रम में झांसी के आईजी आकाश कुलहरि, प्रसिद्ध समाजसेविका अनुराधा शर्मा, गर्व मिश्रा, एलन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर (सीएओ) आर चौधरी, एलन के वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड डॉ. विपिन योगी, क्लस्टर हेड चेतन शर्मा, एलन झांसी सेंटर एवं सेंटर हेड नारायण आचार्य सहित वरिष्ठ फैकल्टी और स्टूडेंट्स-पैरेंट्स मौजूद रहे। इस अवसर पर एलन के नए सेंटर की घोषणा की गई।एलन के सीएओ आर. चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। एलन इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है और झांसी व आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एलन सामाजिक बदलाव की दिशा में काम कर रहा है।एलन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी ने कहा कि झांसी में संस्थान की शुरुआत विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने में सहायक होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से शहर में बेहतर शैक्षणिक इकोसिस्टम विकसित करने में सहयोग की अपील की।संस्थान के अनुसार, झांसी में चिरगांव रोड स्थित सिद्धेश्वर सिटी के पास, बिजरौनी गार्डन के पास वाली टोली में हाउस नंबर 2112 पर क्लासरूम कैंपस का ऑफिस संचालित हो रहा है। यहां जेईई-मेन, एडवांस्ड और नीट-यूजी के साथ कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को बोर्ड, विभिन्न नेशनल एवं इंटरनेशनल ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी। कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होंगी।एलन कोटा के 20 वर्षों के अनुभव वाले फैकल्टी विकास सिंघल ने बताया कि झांसी में विद्यार्थियों को नियमित बेसिस पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, एलन एप के माध्यम से होमवर्क, ऑनलाइन डाउट और टेस्ट पेपर डिस्कशन की सुविधा दी जाएगी। स्टूडेंट्स की करियर संबंधी तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।एलन करियर इंस्टीट्यूट की स्थापना 18 अप्रैल 1988 को हुई थी। संस्थान के अनुसार, वर्तमान में यह 81 शहरों में स्टडी सेंटर के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहा है। इसके 350 से अधिक क्लासरूम कैंपस और 450 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर हैं। अब तक 44.50 लाख से अधिक विद्यार्थी संस्थान से मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
