मड़िया मोहल्ले के गरीब परिवारों के आशियानों को बचाने की मुहिम जारी भोपाल में रक्षा संपदा अधिकारी से मिले पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य

झांसी। आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रक्षा संपदा सेवा, भारत सरकार के संभागीय कार्यालय पहुँचकर रक्षा संपदा अधिकारी एवं क्षेत्र के प्रभारी अखिल बिहारी दास (आई डी ई एस) से मुलाकात की। इस दौरान झाँसी के मड़िया मंदिर के पास रहने वाले गरीब परिवारों की गंभीर समस्या से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सकारात्मक बातचीत हुई। जिसमें उनका ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित किया कि इन परिवारों में से अनेक आज़ादी से पहले से इस क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। आज़ादी के बाद से मतदाता सूचियों में उनके नाम दर्ज हैं। उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली के कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड जैसी आवश्यक पहचान एवं सुविधाओं से जुड़े दस्तावेज़ हैं। इसके अतिरिक्त, अनेक परिवारों के पास पिछले दो वर्षों तक की कैंटोनमेंट की किरायेदारी रसीदें भी हैं और वे तहसील में भी निर्धारित धनराशि जमा करते रहे हैं।परंतु विभाग द्वारा मात्र 48 घंटे के भीतर मकान तोड़ने संबंधी नोटिस एवं आदेश जारी किए जाने से इन गरीब परिवारों के सामने अपने आशियाने उजड़ने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन परिवारों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद पत्र देकर यहां रहने वाले इन परिवारों के लिए शौचालय निर्माण तथा पानी के कनेक्शन जैसी बुनियादी जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने का विषय भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने रक्षा संपदा अधिकारी से कहा कि परिवार लंबे समय से इस भूमि पर निवास कर रहे हैं और उनके आवास एवं आजीविका से जुड़े प्रश्नों का समाधान मानवीयता उचित प्रक्रिया के आधार पर किया जाना चाहिए। किसी भी गरीब परिवार को बिना उचित सुनवाई और वैधानिक प्रक्रिया के अपने घर से बेदखल न किया जाए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *