Home Uncategorized महोबा की घटना पर योगी सरकार के मंत्री ने कहा जितना शोर...

महोबा की घटना पर योगी सरकार के मंत्री ने कहा जितना शोर मचा है, उतना कुछ है नहीं, वर्षों की पीड़ा का हुआ अंत 

94
0

 

झांसी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36 गांवों की हर घर जल योजना समर्पित करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री ने महोबा में विधायक ओर उनके बीच हुई वार्ता की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि जितना सोशल मीडिया पर शोर मचा है, उतना कुछ है नहीं। सरकार जनता की सेवा के लिए है ओर विधायक का काम है कि जनता की सेवा करे। इसलिए महोबा में विधायक जनता की समस्या को लेकर उनके बीच आए थे। जिस पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उन समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही 36 गांवों को जल जीवन अभियान का अंतर्गत हर घर नल हर घर जल समर्पित करने पर कहा कि वर्षों की पीड़ा का हुआ अंत। पहले दूर दूर सर पर मटका रखकर लाती थी महिलाएं पानी, ट्रेनों से भी मंगवाया जाता था पानी।

 

शनिवार को झांसी आए उत्तर प्रदेश जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि मोदी ओर योगी सरकार के परिश्रम से 2019 में शुरू हुई जल जीवन मिशन अभियान के अंतर्गत हर घर जल हर घर नल का कार्य लगातार चल रहा है। विशेष रूप से बुंदेलखंड को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा पहले महिलाएं कोसो किलो मीटर दूर पैदल चलकर सर पर मटका लेकर पानी लाती थी, साथ ही पहले ट्रेनों से भी पानी लाया जाता था। लेकिन अब नहीं। अब हर घर में जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अभियान के अंतर्गत आज वह पारीक्षा सहित 36 गांवों को जल समर्पित करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस योजना से वर्षों की पीड़ा का अंत हुआ। उन्होंने कहा कि 613 गांवों में से 461 गांव में नियमित पानी चालू हो गया है। वहीं महोबा में विधायक ओर उनके बीच की घटना को लेकर उन्होंने मीडिया से कहा कि जितना सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा शोर मच रहा उतना कुछ है नहीं। सरकार सेवा करने के लिए है ओर विधायक जनता की सेवा करने के लिए, महोबा में विधायक जनता की समस्याओं को लेकर उनके बीच आए थे। उन्होंने कहा कि विधायक ने वहां की जनता की समस्या को रखा था, उस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दे दिए है। साथ ही जल जीवन मिशन अभियान के अंतर्गत हर घर नल हर घर जल योजना में लेट लतीफी से कार्य करने वाली फर्म पर कार्यवाही की जाएगी उनका दस प्रतिशत काटा जाएगा। बार बार चेतावनी के बाद भी दुरुस्त नहीं होने पर उस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here