Home Uncategorized भूमि अधिग्रहण मामले में तीन किसानों ने शरीर पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

भूमि अधिग्रहण मामले में तीन किसानों ने शरीर पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

33
0

झांसी। आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही भूमि अधिग्रहण मामले में आपत्ति दर्ज कराने के दौरान वहां धरने पर बैठे तीन किसानों ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं सुरक्षा मुस्तैद पुलिस फोर्स ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उसे समझा बुझा कर शान्त कराया गया।
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण की जा रही है। जिस पर कुछ किसानों ने इसमें गड़बड़ी होने का आरोप लगाकर दीनदयाल सभागार में धरना प्रदर्शन किया। किसानों का धरना प्रदर्शन आज भी दीनदयाल सभागार में जारी था। वहीं दीनदयाल सभागार में आपत्ति दर्ज की जा रही थी कि जिसे भूमि अधिग्रहण में आपत्ति है वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसी दौरान दोपहर के समय वहां मौजूद कुछ किसानों ने एक युवक ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वहां मौजूद पुलिस प्रशासन ने ज्वलनशील पदार्थ अपने शरीर पर डालने वालों को समझबुझा कर शान्त कराया। इस घटना से वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here