झांसी l राजकीय संग्रहालय सभागार में एजुकेशनल एंड माइनोरिटीज वेल्फेयर सोसायटी के तत्वाधान में देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक संध्या “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य, समाजसेवी अरविन्द वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, सीता राम कुशवाहा, वैभव भारत बट्टा, मिर्ज़ा करामत बैग, चौधरी खुर्शीद के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया l शिक्षाविद राहुल द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अतिथि वक्ताओं ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है l जिसके माध्यम से मंच पर प्रतिभागी बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया, जिससे बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो सके l उन्होंने बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखार कर आगे बढ़ कर अपने विद्यालय, माता पिता का नाम रोशन करने की सीख दी l
कार्यक्रम में बाल भारती इंटर कॉलेज, गुरु हरिकिशन इंटर कॉलेज, जय क्रांति कारी मिशन स्कूल, होली मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, जे पी कॉन्वेंट स्कूल, मदर इंडिया कॉन्वेंट जू हाई स्कूल सहित 12 विद्यालय के तकरीबन 125 बच्चों ने प्रतिभागिता कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया l
शुभारंभ से पूर्व कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद फारूक एड एवं अब्दुल जाबिर पूर्व सभासद ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत पश्चात होली मदर इंडिया स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की l इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभागी बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रणाम पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम में याकूब अहमद मंसूरी एड, हाजी शफीक अहमद, लायन विकास चौरसिया, आसिफ नियाज़ी, अलीम अहमद, रशीद मंसूरी, शकील उल्लाह खान, अशरफ अली, लोकेश भट्ट, फिरोज खान, चंद्र शेखर, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन शाकिर खान एवं आभार नदीम अली हाशमी ने व्यक्त किया l
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

