Home Uncategorized प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जनपद के न्यायिक अधिकारिओं के साथ की बैठक

प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जनपद के न्यायिक अधिकारिओं के साथ की बैठक

26
0

झाँसी| उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक माथुर द्वारा आज न्यायालय परिसर का विस्तृत भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान माननीय न्यायमूर्ति महोदय ने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं न्यायिक कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवम जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी के द्वारा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इसके पश्चात न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं विद्वान अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की गई।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा निर्माणाधीन बहुमंजिला न्यायालय भवन के कार्यों का भी अवलोकन किया गया। भ्रमण के क्रम में कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को निर्धारित मानक, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ती द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई ।
इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here