झांसी। नगर निगम ने अपनी भूमि बचाने के लिए फर्जी कूट रचित तरीके से नगर निगम की जमीन का विक्रय क्रय करने वाले 28 लोगों के खिलाफ झांसी खास आराजी संख्या 1370 में कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन झांसी खास में 816 में भी नगर निगम की जमीन पड़ी है। जिसमें कई बार चेतावनी देने अवैध कब्जे हटवाने के बाद भी वहां जमीन का क्रय विक्रय हुआ इस पर नगर निगम ने रहम कर रखा है। यह बड़ा सवालिया निशान नगर निगम का अपनी भूमि बचाने पर खड़ा हो रहा है।
नगर निगम के लेखपाल राजीव राजपूत ने थाना शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि झांसी खास आराजी संख्या 1370 में श्रीमती शायना परवीन, कली देवी, फरीदा खान, नाजनीन बानो,शेख मोहम्मद, राजू साहू, विनय कुशवाह, बलदेव कुशवाह, प्रेमचंद, कपिल पटेल, घनश्याम, सुरेन्द्र श्रीवास, रानी, रामसिंह, श्रीमती हीरादेवी, श्रीमती पिस्ता बाई, सखी साहू, कौशआ, लखन कुशवाह, राजा कुशवाह, हरि कुशवाह, उदय सिंह, श्रीमती कुन्ती देवी, श्रीमती कौशा देवी, रहमत बनो, भूरे, सुनील साहू, मोहम्मद वकील मोहसिन ने राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने का कार्य करते हुए जमीन का विक्रय क्रय कर लिया अवैध कब्जा किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला सिविल कोर्ट में चल रहा था। जहां नगर निगम के पक्ष में आदेश पारित होने के बाद से नगर निगम अपनी जमीन कब्जे में लेने के लिए कई बार कार्यवाही की लेकिन नगर निगम की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई। इसके बाद आज नगर निगम ने थाना शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आपको बता दे कि यह जमीन पंचवटी कॉलोनी के पास स्थित है। इसी जमीन के पास नगर निगम की आराजी संख्या 816 में कई एकड़ जमीन का अवैध तरीके से भू माफियाओं ने क्रय विक्रय कर जमीन बेच दी ओर वहां आबादी बस गई। कई बार नगर निगम द्वारा अपनी जमीन खाली कराई गई। इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा किए जाने पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

