झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत सागर गेट पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या की खबर उसके पिता के नाम से क्षेत्र में फैली। पड़ोसी महिला के पुत्र का मृतक युवक के पिता से नाम मिलने पर संदेह हुआ की उसके पुत्र ने फांसी लगा ली। इसी सदमे में महिला की मौत हो गई। जहां युवक की सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग होने पर छ माह पूर्व हुई शादी के बाद आत्महत्या कर लेने की घटना सामने आई वही पड़ोसी महिला की सदमे में मौत हो जाने की दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली के सागर गेट निवासी रामबाबू का 19 वर्षीय पुत्र ध्रुवराज के पिता रामबाबू परिवार सहित बाहर घूमने गए थे। सात जनवरी से ध्रुव घर पर अकेला था। दो दिन से उसकी परिजनों से फोन पर वार्ता नहीं हुई थी। आज उसके परिजन घर पहुंचे ओर दरवाजा खटखटाया लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांक कर देखा तो ध्रुव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका था। इधर ध्रुव की आत्महत्या की खबर पूरे इलाक़े में फैल गई की रामबाबू के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सदमे में पड़ोसी महिला को संदेह हुआ कि उसके पुत्र रामबाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह यह सदमा नहीं झेल पाई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ध्रुव के शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ध्रुव के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि ध्रुव की शादी छ माह पूर्व लव मैरिज हुई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से प्रेम प्रसंग होने के बाद दोनों की शादी हुई। शादी के बाद से ही ध्रुव को युवती ओर उसके परिजन प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना के चलते ध्रुव ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

