Home Uncategorized घूम रहे युवक पर बच्चों का अपहरण कर भीख मंगवाने का आरोप,...

घूम रहे युवक पर बच्चों का अपहरण कर भीख मंगवाने का आरोप, समाजसेवी संस्था ने थाने में दी तहरीर

90
0

 

झांसी। झांसी उत्सव मेले में लगातार नाबालिग विकलांग बच्चों द्वारा लोगों के पैरों में गिरकर भीख मांगने वाली घटनाएं नजारे आप लोग अक्सर देख रहे है। लेकिन इन बच्चों को लोगों के पैरों में गिरकर भीख मंगवाने पर मजबूर करने वाले शख्स किसी के सामने नहीं आते। समाजसेवी संस्था ने अभियान चलाकर एक ऐसे ही पुलिस वर्दी में घूम रहे युवक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले करते हुए उस पर नाबालिग बच्चों का अपहरण कर जबरन भीख मंगवाने का आरोप लगाया है। समाजसेवी संस्था ने पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ निवासी उपेंद्र बबेले ने नवाबाद थाना में दी गई तहरीर देते हुए बताया कि वह एक समाजसेवा संस्था चलाता है। उसे व उसकी संस्था के लोगों को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि झांसी में एक गिरोह सक्रिय है जो बच्चों का अपहरण कर उन्हें विकलांग बनाकर उनसे भीख मंगवाने का कार्य कर रहा है। इस गिरोह को पकड़ने के लिए उनकी संस्था की टीम क्राफ्ट मेला मैदान में आयोजित झांसी उत्सव में पहुंची। जहां छोटे छोटे नाबालिग बच्चे बच्चियां विकलांग लोगों के पैरों में गिरकर भीख मांग रहे थे। उनकी वीडियो ग्राफी करने पर एक युवक पुलिस की वर्दी में आया ओर खुद को पुलिस कर्मी बताकर बोला कि वह कंट्रोल रूम में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे देख रहा था और वह इन बच्चों को कंट्रोल रूम मेले में ले जा रहा है, इस पर वह लोग भी उस युवक के साथ चल दिए। मेले में कुछ दूर चलने के बाद पुलिस वर्दी पहने युवक भीख मांगने वाले सभी बच्चों को भगाने लगा। इस पर आशंका होने पर संस्था के लोगों ने उसे पकड़ लिया ओर पुलिस कंट्रोल रूम ले गए। जहां पकड़े गए युवक ने अपना नाम आसिफ बताते हुए कहा कि उसके पिता पुलिस में है। संस्था के लोगों ने आरोप लगाया है कि यही लोग बच्चों का अपहरण कर उन्हें विकलांग बनाकर उनसे भीख मंगवाते है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here