Home Uncategorized 18 जनवरी को होगा भामाशाह अवॉर्ड नाइट 2026

18 जनवरी को होगा भामाशाह अवॉर्ड नाइट 2026

72
0

 

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन कैट प्रत्येक वर्ष भामाशाह अवॉर्ड कार्यक्रम करता चला आ रहा है। इसी क्रम में 18 जनवरी को भी भामाशाह अवॉर्ड नाइट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बुंदेलखंड झांसी के वरिष्ठ नागरिकों को भामाशाह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी ने आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उनका व्यापार मंडल पिछले 12 वर्षों से भामाशाह अवॉर्ड से व्यापारियों को सम्मानित करता चला आ रहा है। इसी क्रम में इस बार भी 18 जनवरी को शाम सात बजे से पंडित दिन दयाल सभागार में भामाशाह अवॉर्ड नाइट सीजन 2026 का आयोजन कर रहा है। जिसमें बुंदेलखंड के वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश ओर देश का गौरव बढ़ाया है, ऐसे उत्कर्ष कार्य करने वाले सात नागरिकों को भामाशाह अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यातिथि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भारतीया नागपुर, चांदनी चौक के सांसद कैट के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ओर उनके सहयोगी, गहोई वैश्य महासभा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल, के साथ साथ जनपद के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में झांसी ओर बाहर के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भामाशाह जीवन पर एक नाट्य मंचन भी किया जाएगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी अन्य राज्यों की तरह व्यापारियों को भामाशाह अवॉर्ड सम्मान दे। इस दौरान पंकज शुक्ला, डॉक्टर विवेक वाजपेई सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here