Home Uncategorized डेढ़ करोड़ की रिश्वत कांड में सीबीआई ने झांसी सीजीएसटी के तीन...

डेढ़ करोड़ की रिश्वत कांड में सीबीआई ने झांसी सीजीएसटी के तीन अफसर गिरफ्तार किए, मचा हड़कंप

472
0

झांसी। सीबीआई ने रिश्वत खोरी के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार किया है। सीबीआई टीम ने झांसी में लोहा व्यापारियों तथा अन्य व्यापारियों के यहां छापेमारी के नाम पर घुस लेने के आरोप में डेढ़ करोड़ की रिश्वत कांड के चलते सेंटर जीएसटी के तीन अधिकारियों को दबोच लिया। सीबीआई का जीएसटी अधिकारियों पर शिकंजा की खबर से जीएसटी विभाग में खलबली मच गई।

बुधवार की सुबह करीब ग्यारह बजे महानगर के प्रमुख चौराहा इलाईट पर सामान्य वातावरण चल रहा था। इसी दौरान एक कार क्रमांक यूपी93 बीआर 3148 को लखनऊ नंबर की गाड़ी ने पीछा करते हुए रोक लिया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही लखनऊ नंबर की गाड़ी सवार लोगों की झांसी के नम्बर की गाड़ी में सवार युवक से धक्का मुक्की हुई। तभी पीछे से एक स्कूटी पर दो युवक ओर आ गए ओर झांसी नंबर की गाड़ी में सवार युवक ओर युवती सहित तीन लोगों को गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले गए। दिन दहाड़े इस घटना को देख हड़कंप मच गया। आनन फानन में वहां मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। इस दौरान लखनऊ नंबर की गाड़ी सवार ओर स्कूटी सवार लोगों ने खुद को सीबीआई टीम का बताया और पकड़े गए तीनों लोगों को अज्ञात स्थान पर ले गए। करीब एक घंटे बाद जानकारी मिली कि झांसी नंबरत की गाड़ी में सवार लोग झांसी में तैनात सी जीएसटी टीम के अधिकारी थे जिन्हें लखनऊ नंबर की गाड़ी सवार सीबीआई की टीम ने लोहा व्यापारियों की शिकायत पर पकड़ा है। टीम को सूचना मिली थी कि सी जीएसटी टीम के अधिकारी लोहा व्यापारी से जी एस टी के छापेमारी के नाम पर डेढ़ करोड़ की रिश्वत मांगी थी। सीबीई टीम तीनों अफसरों को अपने साथ ले गई। सूत्र बताते है कि टीम ने अफसरों के कब्जे से रिश्वत का डेढ़ करोड़ रुपया भी बरामद कर लिया है। अभी टीम की गोपनीय कार्यवाही चल रही है। सूत्र बताते है कि यह शिकायत आतिया तालाब निवासी एक व्यापारी ने की थी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here