Home Uncategorized वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्श कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए विश्वेश्वर...

वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्श कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए विश्वेश्वर राय

68
0

झांसी।भारतीय मजदूर संघ द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की केन्द्रीय कार्य समिति की स्वीकृति पर विश्वेश्वर राय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ उ०प्र० को वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उ०प्र० में उनके अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विश्वेश्वर राय की सहमति से सतीश सिंह (वाराणसी), राकेश गुप्ता (जालौन), मुन्नालाल (झांसी),मोहन सिंह (झांसी) को प्रदेश मन्त्री एवं रविन्द्र कुमार रावत को प्रदेश कार्य समिति सदस्य के दायित्व सौंपे गए।कार्यकारी जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार सक्सेना की अध्यक्षता एवं प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के संचालन में बैठक में अजय कुमार सक्सेना एड, विजय कुमार वर्मा, एस०एस०सिंह, गिरवर सिंह, विजय कुमार छत्रसाल, विजय वर्मा, हरिकिशन बांकरे, मुन्नालाल, आर०के० सोनी, सन्त प्रकाश वर्मा, गोविन्द सोनी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here