
झांसी। नगर निगम गोरखपुर के महापौर एवं अखिल भारतीय महापौर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के नगर आगमन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में माननीय महापौर झांसी बिहारी लाल आर्य, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पवन सक्सेना एडवोकेट , वीरेंद्र श्रीवास्तव संयुक्त नगर आयुक्त, राघवेंद्र खरे, प्रशांत सक्सैना राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष , आनन्द कुमार सक्सेना वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स, एडवोकेट अजय कुमार
सक्सेना डिप्टी जेलर विप्लव श्रीवास्तव, विनोद कुमार खरे सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, मृदुल कात श्रीवास्तव डी जी सी, जितेंद्र खरे एडीजीसी, एडवोकेट सूर्य वर्मा , मुकेश वर्मा, आकाश वर्मा, एडवोकेट अविनाश सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर शास्त्री खरे, अजय खरे, रमन श्रीवास्तव, बृजेश जैन, मयंक श्रीवास्तव पार्षद, एडवोकेट शरद निगम, शुभम खरे, दीपक जोहरी, प्रभात सक्सैना, सुरेंद्र सक्सेना, प्रकाश मिश्रा, अनिल खरे आदि उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में महापौर गोरखपुर ने समाज में एकजुट एवं संघटित होकर आर्थिक रुप से कमजोर एवं अक्षम परिवारों की मदद करने की अपील की। भगवान श्री चित्रगुप्त जी महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने अवगत कराया कि सम्पूर्ण श्रृष्टि में पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी केवल कायस्थ समाज के इष्ट देव ही नहीं अपितु सम्पूर्ण बह्माण्ड में सभी समाज के सभी जीवों के इष्ट देव हैं अतः हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर अच्छे आचरण एवं अच्छे कार्य करना चाहिए। अंत में सभी का पंकज सक्सेना (कानपुर) ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

