
झांसी। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ द्वारा जिलाध्यक्ष सहित अन्य का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें झांसी जिला सहित कई जगह से गणमान्यजन उपस्थित रहे।
बीकेडी चौराहे के पास स्थित आईएमए भवन में स्वर्णकार समाज द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री सुधीर सिंह जी को बीजेपी झांसी जिलाध्यक्ष ,श्री संतोष सोनी जी के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य, ए के सोनी जी को स्वर्णकार संघ राष्ट्रीय सचिव के पद पर, बंटी सोनी को दूसरी बार नगर निगम में सभासद,अशोक सोनी को एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ,श्री हरि मोहन सोनी के जिला मंत्री भाजपा व जीतू सोनी को जिला संयोजक बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत होने पर स्वर्णकार समाज द्वारा सम्मान समारोह किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रभारी राघव वर्मा, जिलाध्यक राजेंद्र सोनी राजू सिंगार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रजनी वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रबुद्घ प्रकोष्ठ दिवाकर सोनी ,नगर अध्यक्ष गोविंद शरण वर्मा,जिला महामंत्री दिलीप सोनी(औजार वाले),जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सोनी(बांदा वाले),नगर कोषाध्यक्ष विशाल सिंह सोनी, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ममता सोनी,चंद्रकांत सोनी,सोनू सोनी,आलोक वर्मा, राम सिंह, नरेश सोनी, संतोष सिपरी, अजय मानू, संदीप सोनी डबरा, राहुल सोनी, सुरेंद्र सोनी, गगन सोनी, विनय सोनी, दिनेश वर्मा, सुनील सोनी ,धर्मेंद्र सोनी, रविंद्र सोनी, महेश सोनी, राजेश सोनी, सहित सैकड़ों स्वजातिय बंधु उपस्थित रहे।सम्मान समारोह का संचालन डॉ विवेक वर्मा ने एवं अंत में महानगर महामंत्री नरेंद्र सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

