
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के जनकपुर में दो पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ओर से लात घुसे और लाठी डंडा चल गए। जिससे दोनों ही पक्ष के युवक सर में चोट लगने पर घायल हो गए। इस घटना को देख बीच बचाव करने पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान पर भी एक पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने पूर्व प्रधान पर लगे आरोपों को साजिश बताया है।
जानकारी के मुताबिक रक्सा थाना अंतर्गत सिजवाह के पूर्व ग्राम प्रधान मोनू यादव जनकपुर में अपनी कॉलोनी का शुभारंभ कराने की तैयारी करवा रहे थे। तैयारी के लिए बृजेंद्र अहिरवार वहां टेंट लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद धर्मेंद्र सिंह अहिरवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र ओर बृजेंद्र में लात घुसे और लाठी डंडा चल गए। दोनों के सर में चोट लगने पर खून बहने लगा। इधर घटना को देख वहां मौजूद पूर्व ग्राम प्रधान मोनू यादव ने दोनों का बीच बचाव किया। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्सा पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ओर उसके साथी बृजेंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया है। वहीं टेंट कारोबारी बृजेंद्र अहिरवार ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र अहिरवार उससे शराब पीने के लिए रूपये मांग रहा था। रुपया न देने पर धर्मेंद्र ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए पूर्व प्रधान मोनू यादव का नाम वह साजिशन घटना में जोड़ रहा है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

