Home Uncategorized विकास करो पांच सौ की जगह छ सौ करोड़ लगाओ, लेकिन बिल्डिंग...

विकास करो पांच सौ की जगह छ सौ करोड़ लगाओ, लेकिन बिल्डिंग नहीं टूटने देंगे

90
0

झांसी। वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को तोड़कर नया स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ करोड़ की निधि पास कर दी गई है। लेकिन स्टेशन के हेरिटेड बिल्डिंग नहीं तोड़ने देखे के लिए पूर्व मंत्री के नेतृत्व में आंदोलन शुरू कर दिया गया है। आंदोलन के पहले दिन हस्ताक्षर अभियान से शुरू किया जा रहा है।

रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में दर्जनों संगठनों ने रेलवे स्टेशन की हेरिटेज बिल्डिंग न टूटे इसलिए आंदोलन शुरू करते हुए हस्ताक्षर अभियान जारी कर दिया है। रेलवे स्टेशन के बाहर कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि विकास के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। पांच सौ करोड़ की जगह छ सौ करोड़ लगाओ लेकिन विकास कराओ भ्रष्टाचार मत फैलाओ। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन की हेरिटेज बिल्डिंग हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अपने पसीना बहाकर बनाई है। उनके इस संघर्ष को हम व्यर्थ न जाने देंगे। उन्होंने कहा कि स्टेशन की बिल्डिंग नए आकार में बनने पर यातयात व्यवस्थाएं भी बिगड़ जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here