Home Uncategorized निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण कराने की अवधि 31 दिसम्बर तक बढ़ीपंजीकृत...

निर्माण श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण कराने की अवधि 31 दिसम्बर तक बढ़ीपंजीकृत निर्माण श्रमिक जनसुविधा केन्द्र या पोर्टल www.upbocw.in पर करायें श्रम पंजीयन का नवीनीकरण

42
0

 

 

 

झांसी। सहायक श्रम आयुक्त दीपिका वर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों द्वारा अपने पंजीयन का नवीनीकरण 04 वर्ष या उससे अधिक अवधि से नही कराया गया है, तो उन निर्माण श्रमिकों को अपने पंजीयन का नवीनीकरण कराये जाने हेतु बोर्ड द्वारा दिनांक-31 दिसम्बर 2025 तक अवधि बढ़ा दी गई है।

उन्होंने उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अनुरोध किया है कि वह अपना नवीनीकरण किसी भी जनसुविधा केन्द्र या बोर्ड के ओपन पोर्टल www.upbocw.in के माध्यम से अपना नवीनीकरण करा सकते है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here